home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में एग्रीकल्चर साइंस विषय का शुभारंभ

 | 
Agriculture Science subject launched at Swami Vivekananda School, Arniawali

mahendra india news, new delhi
स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में एग्रीकल्चर साइंस (कृषि विज्ञान) विषय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सहू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृषि प्रधान देश में कृषि का ज्ञान न होना एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्कूल द्वारा इस विषय को शुरू करना देश और किसान हित में एक सराहनीय कदम है। इससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही कृषि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. वनिता, वैज्ञानिक, हॉर्टिकल्चर विभाग, सिरसा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि को केवल ज्ञान के रूप में ही नहीं बल्कि कैरियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कृषि में डिग्री प्राप्त करके विद्यार्थी अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं तथा आगे चलकर एमएससी और पीएचडी तक उच्च शिक्षा भी हासिल कर सकते हैं।

इस अवसर पर दलवीर सिंह भांभू, प्रहलाद शर्मा, खुशदेव गोदारा, रामवीर राठौर, डॉ. निशा गुप्ता, रामकिशन खोथ सरला खोथ , कुलवंतो बेनीवाल, रोहतास जांगड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।