home page

हरियाणा के 14 शहरों में हवा हुई जहरीली, 4 रेड जोन में शामिल

हरियाणा में दिवाली के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिला। लेकिन इस प्रदूषण के चलते कई शहरों की हवा जहरीली हो चुकी है
 | 
हरियाणा के 14 शहरों में हवा हुई जहरीली,  4 रेड जोन में शामिल


हरियाणा में दिवाली के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिला। लेकिन इस प्रदूषण के चलते कई शहरों की हवा जहरीली हो चुकी है। खराब हवा कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा मौसम बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसा वातावरण हानिकारिक हो सकता है।


हिसार रहा सबसे प्रदूषित शहर

सोमवार को जारी आंकड़ों के हिसार सबसे प्रदूषित शहर रहा। हिसार में रात के समय AQI 500 के पास पहुंच गया। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद रहा।  खराब वायु सूचकांक  की वजह से हिसार, फतेहाबाद, गुरुग्राम और चरखी दादरी को रेड जोन में शामिल हो गए हैं। यहा AQI 300 के पार पहुंच गया है।

इन 14 शहरों का बिगड़ा वातावरण

हरियाणा के 14 शहर ऐसे हैं जहां AQI 200  के पार पहुंच गया है। इनमें  अंबाला, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल है। यहाँ AQI 200 के पार दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now