home page

HARYANA में दीपावली के बाद बिगड़ी हवा, देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के 8 शहर शामिल

 | 
NEWS

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा प्रदेश की आबोहवा एक बार फिर से खराब देखने को मिल रही है। खराब हवा दीपावली के बाद हुई है। दीपावली पर्व पर जमकर पटाखें व आतिशबाजी का असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 9 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक भारत देश के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश के आठ शहर शामिल हैं। टॉप 10 शहरों में भी छह हरियाणा के हैं। ये भी बता दें कि बहादुरगढ़ 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के साथ देश में सबसे ऊपर रहा।

इसी के साथ ही चरखी दादरी में 388 व रोहतक में 377 एक्यूआइ दर्ज हुआ। फरीदाबाद 350, कैथल में 347, गुरुग्राम 345 और भिवानी में 340 रहा। सात व आठ नवंबर को अधिकांश शहरों व कस्बों में कुछ हद तक स्थिर रहा प्रदूषण स्तर नौ नवंबर को उछला। चरखी दादरी में एक्यूआइ 389 व रोहतक में 378 तक पहुंच गया।


गैर-एनसीआर जिले कैथल में स्थिति अधिक चिंताजनक रही। यहां दीपावली की शाम एक्यूआइ 210 था, जो अगले दिन 347 हो गया। गैर-धान बेल्ट के भिवानी में सात नवंबर को 290, आठ को 307 और नौ को 340 एक्यूआइ दर्ज किया गया। यहां लगातार तीन दिन से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है।
 

WhatsApp Group Join Now