सिरसा के महाराजा अग्रसैन स्कूल की अक्षिता ने 92.5 प्रतिशत अंक ले मैरिट में बनाया स्थान
सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अक्षिता ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिरसा के महाराजा अग्रसैन स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने कॉमर्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
अक्षिता पुत्री विकास तनेजा ने अर्थशास्त्र में 99, अकाउंटेंसी में 96, अंग्रेजी में 94, शारीरिक शिक्षा में 93 और बिजनेस स्टडीज में 81 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने माता-पिता, परिवार एवं महाराजा अग्रसैन स्कूल के शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया है।
अक्षिता ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया है। स्कूल के शिक्षकों ने अक्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अक्षिता का लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का है। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अभी से अपनी तैयारी और कड़ी मेहनत शुरू कर दी है।
