home page

11 जून को 16 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवाएं

 | 
Alert for heavy rain and storms in 16 states on June 11; winds at speeds of 60 km
mahendra india news, new delhi
मौसम में 11 जून यानि 2026 को बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंधी-तूफान और तेज बरसात का कहर अगले 24 घंटे में चपेट में लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने के आसार हैं।



आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें, क्योंकि कई क्षेत्रों में मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि पूर्वी बिहार से गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। आइए जानते हैं 11 जून को देशभर के राज्यों और जिलों में मौसम का ताजा हाल-



इन प्रदेशों के अंदर बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जून को मौसम को लेकर अलर्ट किया है। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत देश के 16 राज्यों में बरसात और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है और किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।