हरियाणा, राजस्थान समेत 20 प्रदेशों में आंधी बरसात का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सेंड के दिन यानि 5 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 20 राज्यों में आंधी-बरसात और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान सहित पंजाब-हरियाणा भी शामिल है। अगले 15 घंटे के अंदर 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल गई है, लेकिन कई इलाकों में अभी बरसात का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में मौसम विभाग ने 5 जुलाई को मध्यम बरसात की चेतावनी दी है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश का ये मौसम 9 जुलाई तक ऐसा ही बना रहेगा।
इन 20 प्रदेशों में अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर
उत्तर प्रदेश
बिहार
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
राजस्थान
हरियाणा
पंजाब
जम्मू-कश्मीर
गुजरात
तमिलनाडु
झारखंड
कर्नाटक
तेलंगाना
पश्चिम बंगाल
सिक्किम
आंध्र प्रदेश
केरल
मिजोरम
त्रिपुरा
