26 अगस्त को आज अगले 17 घंटे में 23 प्रदेशों के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Mahendra india news, new delhi
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। 23 राज्यों के लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
इसी के साथ ही भीषण बारिश के साथ तेज हवाएं चलते समय पेड़ों की टहनियां टूटकर किसी के भी ऊपर गिर सकती हैं। इस बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों। अगर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें, क्योंकि ड्राइविंग करने पर विजिबिलीट कम होने का खतरा है। मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि ऐसे मौसम में समुद्र के अंदर जाना भी खतरनाक हो सकता है। तूफान मछुआरों को नुकसान पहुंचा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ये दबाव क्षेत्र एक दिन पहले तक गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा के आसपास मौजूद था। अब ये झारखंड में तो बारिश का कारण बनेगा ही, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश कराएगा। यहां से यह निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ जाएगा। यूपी और बिहार में तो अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर है। वहीं, पूर्वी सिरा और मध्य ट्रोपोस्फेरिक परत अपनी सामान्य स्थिति के पास है। इसके अलावा निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पूर्वोत्तर के असम और उसके आसपास के राज्यों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह स्तर 70 ई के देशांतर के साथ 28 एन के उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में मौजूद है।
इन 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज बुधवार को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन प्रदेशों में दिल्ली, पूवी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूवी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मेघालय, कर्नाटक का दक्षिणी, अंदरूनी और तटीय हिस्सा, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी शामिल हैं।
