home page

12 जून को 9 घंटे के भीतर 13 प्रदेशों में होगी भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

 | 
Alert issued for heavy rain and storms across 13 states within a 9-hour window on June 12; hailstorms also expected
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बरसात और तूफान की चेतावनी आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार यानि 12 जून को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 13 प्रदेशों में भारी बरसात और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है



भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जून को देश के 13 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बरसात के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।