home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 19 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Alert issued for heavy rain and storms across 19 states, including Haryana and Rajasthan; warning of hailstorms as well
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मौसम में आज रविवार यानि 14 जून को एक बार फिर से बरसात-तूफान लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 राज्यों के लिए बरसात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसी के साथ बरसात के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कुछ राज्यों में किसानों के फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में, निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। इसके अलावा मध्य असम और उसके आसपास के क्षेत्र में, निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

इन प्रदेशों में होगी बरसात
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार,  हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इस आंधी के चलते फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों और मछुआरों को बिल्कुल ही सतर्क रहने की जरूरत है।