16 जून को 19 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने का भी अलर्ट
मौसम में कल मंगलवार यानि 16 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
पहाड़ी राज्यों में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
इन प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मंगलवार यानि 16 जून को 19 राज्यों में मौसम में बदलाव रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। पूर्वी राज्यों में आंधी के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है।
