2 जुलाई को 19 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल वीरवार यानि 2 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 19 प्रदेशों में भारी बरसात और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलेगा।
वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भारी आंधी-बरसात आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दिल्ली में 2 जुलाई को 29 डिग्री से लेकर 34 डिग्री तक तापमान रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, यूपी में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
