home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 15 प्रदेशों में आज भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओले व बिजली गिरने की भी चेतावनी

 | 
Alert issued for heavy rain and storms in 15 states, including Haryana and Rajasthan; warnings also issued for hailstorms and lightning strikes

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज रविवार यानि 19 जुलाई को भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अब उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने 15 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान की भी संभावना है। तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अनुसार वर्तमान में देश के कई हिस्सों में कई चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ सक्रिय हैं, जिनके कारण उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार के दिन असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बरसात हो सकती है।


इन प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

WhatsApp Group Join Now