home page

आज हरियाणा, राजस्थान समेत 19 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं

 | 
Alert issued for heavy rain and storms in 19 states, including Haryana and Rajasthan, today; here is the expected wind speed

Mahendra india news, new delhi
मौसम में आज 2 जुलाई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 19 प्रदेशों में भारी बरसात और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलेगा।

हरियाणा प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढऩे तथा तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी बढऩे व तापमान में  बढ़ोतरी से  कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। 2 जुलाई के बाद ही मानसूनी हवाओं के कारण प्रीमानसून बारिश की भी संभावना बन रही है जिससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना है।




वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगडऩे वाला है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भारी आंधी-बरसात आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, दिल्ली में 2 जुलाई को 29 डिग्री से लेकर 34 डिग्री तक तापमान रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, यूपी में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।