home page

आज 9 घंटे के भीतर हरियाणा, राजस्थान समेत 15 प्रदेशों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

 | 
Alert issued for heavy rain and thunderstorms across 15 states, including Haryana and Rajasthan, within the next 9 hours

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग में आज मंगलवार यानि 23 को भी बदलाव रहेगा।  आज आंधी और बरसात का जोरदार अटैक होने वाला है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, एनसीआर, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। दिल्ली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बरसात के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है।

वहीं कुछ प्रदेशों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। निचले स्तर पर हरियाणा के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून को 15 राज्यों में मौसम में बदलाव रहेगा। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और केरल में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी राज्यों को विशेष रूप से सावधान रहना है। यहां बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।