25 जून को पंजाब, हिमाचल समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदला देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मानसून अब तेजी से उत्तर और पूर्वी भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में कल वीरवार यानि 25 जून को भी बदलाव देखने को मिलेगा। 17 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस आंधी के चलते किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
वहीं, महाराष्ट्र में अभी लगातार 2 दिन तेज बरसात और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। इस बीच उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के तटीय इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैली हुई है।
भारी बरसात और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देश के 17 प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में तेज आंधी और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।
