home page

9 अक्टूबर को होगी 22 राज्यों में जबरदस्त बरसात का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं

 | 
Alert issued for heavy rainfall across 22 states on October 9; winds to blow at this speed

mahendra india news, new delhi

मौसम में कल शुक्रवार यानि 9 अक्टूबर को भी बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी ने डराने वाली चेतावनी जारी की है। 22 राज्यों में जबरदस्त बरसात की उम्मीद है। इस दौरान आंधी चलने का अलर्ट है। हवाओं की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट है। यहां लैंडस्लाइड़ हो सकती है। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरे उठ सकती हैं। मछुआरों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

तूफानी हवाओं के कारण 22 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा। मूसलाधार बारिश होगी। निचला क्षोभमंडल पर उत्तराखंड और उससे सटे हिमाचल प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास भी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। मन्नार की खाड़ी से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक भी एक ट्रफ नजर आ रहा है। इसके अलावा पश्चिम और दक्षिणी यूपी और उत्तर के साथ दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में भी ट्रफ बन रहा है। ये सब ही 22 राज्यों में मौसमी अलर्ट के कारण हैं।

 22 प्रदेशों में तूफानी बरसात
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंधी के साथ झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अलर्ट वाले 22 राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और असम शामिल है।

 

WhatsApp Group Join Now