home page

27 जून को आज 16 प्रदेशों में 10 घंटे के अंदर तूफानी-बरसात का अलर्ट

 | 
Alert issued for storms and rain across 16 states within a 10-hour window today, June 27

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 27 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को कई राज्यों को लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत 16 राज्यों में तूफानी बरसात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ ही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात में आगे बढ़ेगा।


इन 16 प्रदेशों में अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार यानी 27 जून को 16 राज्यों के लिए बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है, इन प्रदेशों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक, झारखंड और पश्चिम बंगाल है।

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून लेट हो गया है। मानसून पहले 27 जून तक दिल्ली पहुंचने वाला था, लेकिन अब जुलाई के पहले हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है। हालांकि, प्री मॉनसून गतिविधि के तहत आंधी-तूफान के साथ हल्की-फुल्की बरसात का दौरा जारी रहेगा। 27 जून को गरज-चमक के साथ बरसात का अनुमान। 28 जून को तेज हवाओं के साथ गर्मी से राहत। चलने का अनुमान है, 29 जून को भी बरसात हो सकती है। 30 जून को गरज-चमक के साथ झमाझम की संभावना है। 1 जुलाई को बरसात हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now