home page

29 जुलाई को आज 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Alert issued for stormy rains in 16 states today, July 29; warning of hailstorms as well

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ाने वाला नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार यानी 29 जुलाई को 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। कुछ राज्यों में भूस्खलन की भी संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

वहीं, 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा बिजली-वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बुधवार यानि 29 जुलाई को देश के 16 राज्यों में बरसात होगी। इनमें यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। 

WhatsApp Group Join Now