home page

28 जून 2026 को 16 प्रदेशों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, इस गति से चलेगी तेज हवाएं

 | 
Alert issued for thunderstorms and heavy rain across 16 states on June 28, 2026; strong winds expected at this speed

mahendra india news, new delhi
मौसम में कल रविवार यानि 28 जून 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 16 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर मानसून भी तेजी से आगे चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि 28 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।


मौसम विभाग ने दिल्ली में 28 जून को आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। वहीं 30 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 जून को भी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 

WhatsApp Group Join Now