home page

20 जून को आज राजस्थान, दिल्ली समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट

 | 
Alert issued for thunderstorms and rain in 15 states, including Rajasthan and Delhi, for today, June 20

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 20 जून 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के जल्द प्रभावी होने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 प्रदेशों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 23 जून से राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, और छत्तीसगढ़ के कुछ राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले 10 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

दिल्ली-एसीआर में मौसम 
दिल्ली-एनसीआर मेें अब भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है। अगले 3 दिनों तक एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।


इन 15 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट
दिल्ली
राजस्थान
बिहार
राजस्थान
मध्य प्रदेश
झारखंड
गोवा
केरल
ओडिशा
कर्नाटक
अरुणाचल प्रदेश
असम
मेघालय
सिक्किम
तेलंगाना