आज 11 घंटे के भीतर 12 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं
mahendra inida news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार यानी 17 जुलाई को 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दिया है। इस भारी बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष धाराशायी होने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने का अलर्ट है।
वहीं, कुछ प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले भी गिरने की भी आशंका जताई गई है। भारी बरसात के चलते किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
12 राज्यों में बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। मछुआरों तो समुद्री इलाकों से हटकर रहने के लिए कहा गया है।
