home page

अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा ऐलनाबाद चलाएगी एंबुलेंस: डा. इंद्र गोयल

 | 
  All India Seva Sangh branch Ellenabad will run the ambulance: Dr. Indra Goyal


सिरास। अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा ऐलनाबाद की बैठक अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल की अध्यक्षता में शाही दावत होटल में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव आकाश सैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष विनोद विक्टर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल एवं आकाश सैन का स्वागत कर किया गया।

तत्पश्चात शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अमर पाल खोसा एवं सुल्तान हरडू को संरक्षक नियुक्त किया गया। विनोद विक्टर को अध्यक्ष, डॉ. मुकेश चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश बंसल एवं सुरेंद्र भागीराम को उपाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को सचिव, कुलवंत कंबोज को सह सचिव, रंजीत सिद्धू को कोषाध्यक्ष, रवि गर्ग को सह कोषाध्यक्ष, सचिन जांगड़ा को संगठन मंत्री तथा राजकुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. वेद ज्योति, चंद्रप्रकाश सोनी, दीपक जमालिया, अरविंद तलेजा, अनेक सिंह पवार एवं अनिल लड्डा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

रामकृष्ण कंबोज को मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल द्वारा शपथ एवं दायित्व ग्रहण करवाया गया। प्रत्येक दायित्वधारी ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।
बैठक के दौरान अखिल भारतीय सेवा संघ ऐलनाबाद शाखा द्वारा समाज सेवा हेतु एंबुलेंस सेवा प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए संगठन की ओर से 1,01,000 की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस प्रेरणा से ऐलनाबाद शाखा के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और मौके पर ही 5 लाख से अधिक की राशि एकत्रित हो गई।

WhatsApp Group Join Now

डॉ. इंद्र गोयल ने कहा कि यह परियोजना अखिल भारतीय सेवा संघ के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगी तथा संगठन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका प्रदान करेगी। उन्होंने शाखा अध्यक्ष विनोद विक्टर एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि अन्य शाखाएं भी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से एंबुलेंस सेवा संचालित करने के लिए प्रेरित होंगी। प्रांतीय महासचिव आकाश सैन ने भी शाखा को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में शाखा अध्यक्ष विनोद विक्टर ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार एवं व्यक्त किया।