home page

हरियाणा प्रदेश में बिजली की तार ठीक करते समय लोहे की सीढ़ी 11 केवी लाइन से टकराई, एएलएम की मौत

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सोनीपत जिला से हैं। जानकारी के अनुसार सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में वीरवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां 11 केवी रसोई फीडर की तार ठीक करने गए बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव लूना माजरा निवासी सुधीर के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि  सुधीर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पिछले 7 वर्षों से बिजली निगम में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वीरवार करीबन साढ़े 11 बजे वह पेपर मिल कॉलोनी में 11 केवी रसोई फीडर की टूटी तार को ठीक करने पहुंचे था। कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने बाकायदा पावर हाउस में कॉल करके परमिट भी लिया था।


इस हादसे के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  पुलिस के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।