वजन कम करने के साथ, बेल का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी से करता बचाव
mahendra india news, new delhi
इस समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में सबसे अधिक फायदेमंद बेल गिरी का जूस होता है। बेल का जूस पीना काफी लाभकारी हो सकता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है
इसलिए है फायदेमंद
बेल स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बेल की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, आयरन, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। बेल के जूस का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है बेल
हम आपको यह भी बता दें कि बेल के जूस में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसको पीने से शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर इसका प्रतिदिन सेवन करते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बचाव होगा।
फायदेमंद है डायबिटीज में
यह भी बता दें कि डायबिटीज मरीजों के लिए बेल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें लैक्सेटिव होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसके लिए यह ध्यान देना जरूरी है कि बेल के जूस में शूगर का प्रयोग न करें।
बेल पाचन-तंत्र को सही रखता है
बेल के जूस को पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, यह पेट की गर्मी को शांत करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। यही नहीं अगर बेल का प्रयोग प्रतिदिन किया जाए तो पेट में गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वजन भी घटा सकते हैं
आपकों यह भी बता दें कि बेल का जूस पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसको पीने से भूख कम लगती है। इस कारण यह शरीर के बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है।
