home page

जीसीडब्ल्यू SIRSA में ‘पूर्व-विद्यार्थी मिलन समारोह’ 4 अप्रैल को

 | 
GCW SIRSA to host 'Alumni Meet' on April 4

Mahendra india news, new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय, SIRSA में 4 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे ‘पूर्व-विद्यार्थी मिलन समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए  महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ‘पूर्व-विद्यार्थी संघ’ के संरक्षक डॉ. शत्रुजीत सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि पंजाबी विभागाध्यक्ष एवं एलुमनाई समन्वयक डॉ. प्रीत कौर इस कार्यक्रम की संयोजक होंगी।


प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह एवं प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि वर्ष 2015 में स्थापित इस महाविद्यालय की अब तक की सभी स्नातक उपाधि प्राप्त पूर्व छात्राओं को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व छात्राएं अपने महाविद्यालयीन अनुभव साझा करेंगी तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करेंगी।


प्राचार्य ने सभी पूर्व छात्राओं से इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने का विनम्र आग्रह किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व विद्यार्थियों के साथ संवाद, विचार-विमर्श एवं मार्गदर्शन हेतु महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर डॉ विक्रमजीत सिंह , डॉ प्रीत कौर, प्रो. किरण बाला,  श्री  बलजीत सिंह सहयाक  , श्री ललित कुमार लिपिक, श्री अंकुश मेहता लिपिक, सुश्री सुखविंदर कौर लिपिक , सुश्री ऋतू रानी सेवादार ,श्री सुमित शर्मा लैब अटेंडेंट आदि उपस्थित रहे |

WhatsApp Group Join Now