अंबाला के हिस्से आया 1200 करोड़ का लंबा हाईवे, विज बोले- सावन में होगी इस बार नोटों की बारिश
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछ हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा इस बरस सावन में अजब बात हुई... पहले गिरती थीं बूंदें, इस बरस नोटों की बरसात हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा दौरे और 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात पर मंत्री ने अनिल विज ने कुछ इसी अंदाज में आभार जताया।
आपको बता दें कि अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अनिल विज ने कहा कि पीएम मोदी हरियाणा के लिए विकास की ऐसी बरसात लेकर आए हैं, जो आने वाले सालों तक हरियाणा की तस्वीर बदलेगी।
प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित करीबन 1,184 करोड़ रुपये की लागत से बने 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-कालाअंब नेशनल हाइवे का उल्लेख करते हुए विज ने कहा कि यह सडक़ केवल 4 लेन का हाईवे नहीं, बल्कि व्यापार, उद्योग, पर्यटन और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला विकास मार्ग है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से हरियाणा प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच आवागमन तेज और सुरक्षित होगा, जबकि माल परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस इस राजमार्ग पर 13 प्रवेश एवं निकास बिंदु, करीबन 29 किलोमीटर सर्विस रोड, सात व्हीकुलर अंडरपास, आधुनिक पुल और उन्नत जल निकासी व्यवस्था विकसित की है, जिससे लाखों यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।
