home page

ऐलनाबाद में पहली बार होगा एमिटी अचीवर्स अवार्ड 2026 का आयोजन: सक्षम शर्मा

 
Amity Achievers Award 2026 to be held in Ellenabad for the first time: Saksham Sharma
 | 
 Amity Achievers Award 2026 to be held in Ellenabad for the first time: Saksham Sharma

mahendra india news, new delhi
ऐलनाबाद। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान द्वारा आगामी 16 जून 2026 ( मंगल वार) को अग्रवाल धर्मशाला नोहर रोड स्थित ऐलनाबाद में एमिटी ओपन हाउस एवं एमिटी अचीवर्स अवार्ड 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एमिटी मैनेजमेंट के वरिष्ठ सदस्य सक्षम शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। ऐलनाबाद में इस प्रकार का आयोजन पहली बार होने जा रहा है,

जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के एडमिशन डायरेक्टर डॉ. अक्षय जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को करियर उन्मुख पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के सभी 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपने भविष्य की दिशा तय करने का एक सुनहरा अवसर साबित होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर अजनी लढ़ा, पंकज सैनी , गौरी शंकर लढ़ा मौका पर मौजूद थे। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक विद्यार्थी मोबाइल नंबर 98291-31369 एवं 70237-40819 पर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now