आज 19 घंटे के भीतर हरियाणा, पंजाब समेत 17 प्रदेशों में तूफानी बारिश व आंधी का अलर्ट
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार यानि 29 जून को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर एक नई चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी, बिहार समेत 17 प्रदेशों के लिए भारी बरसात-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी।
वहीं पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, अगर पहाड़ी राज्यों में यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में घिर सकते हैं।
कुछ प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। 2 जुलाई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनु़सार 17 राज्यों में मौसम में बदलाव रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी भी चलेगी। वहीं, इस आंधी से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है।
