home page

21 जुलाई को आज 15 घंटे के भीतर 16 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात का अलर्ट, ओले गिरने व बिजली चमकने की चेतावनी

 | 
An alert has been issued for torrential rain across 16 states within the next 15 hours today, July 21, along with warnings of hailstorms and lightning

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार यानी 21 जुलाई को 16 प्रदेशों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी लोगों की परेशानी बढऩे वाली है। वहीं, पूर्वी राज्यों में तेज आंधी के कहरे के चलते पेड़-पौधे जड़ से धाराशायी हो सकते हैं।

वहीं, कुछ प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में मानसून के सक्रिय रहने की चेतावनी है। दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बने हवा के चक्रवाती घेरे से त्रिपुरा तक निचले स्तर पर एक निम्न दबाव बन रहा है। 

भारी बरसात-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देश के 16 राज्यों में बरसात होगी। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली,  राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास चेतावनी है। यहां कई राज्यों तूफानी हवा का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा प्रदेश में गरज चमक के साथ होगी झमाझम बरसात, अलर्ट 
हरियाणा प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम में अब तेजी से बदलाव होगा। प्रदेश में मानसून की झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है  है तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक  सरकुलेशन बनने से  हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 


जिससे हरियाणा राज्य में 21 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर  क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढऩे  की संभावना है । 
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार