अरनियांवाली गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता रैली निकाली
| Nov 5, 2026, 13:09 IST
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियांवाली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आंगनवाड़ी वर्करों और ग्राम पंचायत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर गांव की सरपंच कृष्णा खोथ ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बेटियां अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना योगदान देने और बेटियों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
रैली में विनोद कस्वां, विद्या देवी, कृष्णा देवी और सावित्री देवी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
