हरियाणा के इस जिले से एयरपोर्ट तक बनेगी एलिवेटिड रोड, सरकार ने 3631 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
देश में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं जगह जगह नई सडक़ों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में छह बड़े फैसले लिये गये हैं।
आपको बता दें कि इस दौरान तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर डेवलप करने समेत 6 निर्णय लिए गये। कैबिनेट के निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस दौरान कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई, जिन प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। उनमें सबसे अहम हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए एलिवेटिड रोड बनाई जाएगी, इस रोड पर कुल 3631 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसी के साथ ही जल जीवन मिशन का 2028 तक विस्तार करने को लेकर भी सहमति बनी है। इस कैबिनेट की बैठक में जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई. अब इसकी कुल राशि को बढ़ा दी गई है और इसे नए तरीके से लागू किया जाएगा. इसका फोकस ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की सप्लाई में बड़े सुधार पर रहेगा. इस मद में दिसंबर, 2028 तक 8.7 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के लिए अप्रूवल दिया गया है.
