home page

HARYANA में मोबाइल पर आया 'Extremely Severe Alert', फिर शुरू हुआ धूल का गुबार और तेज हवाएं, अचानक बदला मौसम

 | 
NEWS

 https://www.youtube.com/shorts/aiV5Gesp2AI

12 जून: 9 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा

देश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश और तूफान की चेतावनी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। इस आंधी के कारण कई राज्यों में नुकसान की आशंका है। देश के 25 से अधिक जिलों में खतरनाक स्पीड से आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

 

पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग विशेष रूप से सावधान रहें। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के निर्माण होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है

देश के 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। मछुआरों और किसानों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now