home page

कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाई बठिंडा से गिरफ्तार, सिरसा में कार से 7.75 लाख रुपये की नकदी व मोबाइल सहित दो वारदातों का खुलासा

 | 
news

mahendra india news, new delhi

खड़ी कारों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ने और अंदर रखा कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का सिरसा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने इस मामले में गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं राजस्थान व जम्मू कश्मीर सहित कई क्षेत्रों में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

डीएसपी मुख्यालय सुखवीर सिंह ने बताया कि बीती 16 अक्तूबर 2026 को बरनाला रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी निवासी विकास कुमार की कार को चोरों ने निशाना बनाया था। पीड़ित कपास मंडी में अपने दोस्त की दुकान पर आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह वापस अपनी टोयोटा कार के पास पहुंचा तो गाड़ी का साइड वाला शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर कार में रखे 7 लाख 75 हजार रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात गायब मिले।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामला एसपी दीपक सहारन के संज्ञान में आते ही उन्होंने वारदात की गंभीरता को देखते हुए एबीटी स्टाफ और शहर थाना पुलिस की विशेष टीमें गठित कर जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पंजाब के बठिंडा में दबिश देकर दोनों सगे भाइयों कबीर व सुमित कुमार पुत्र वेंकटेश प्रसाद निवासी तमिलनाडु के गुंटूर शहर की रहने वाले हैं जो हाल ही में पंजाब के बठिंडा में रहते है को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में कारों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान चोरी की रकम की बरामदगी के साथ गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की कई अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है।

WhatsApp Group Join Now