home page

बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, आज 20 घंटे के भीतर 15 प्रदेशों में आंधी-बारिश का चेतावनी, 65 की स्पीड से हवा

 | 
An upper air cyclonic circulation over Bangladesh, thunderstorm warning for 15 states within 20 hours today, wind speed up to 65 kmph

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार यानि 22 अक्टूबर को कई जिलों में झमाझम बरसात होने की उम्म्म्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। ये आगे चलकर पश्चिम बंगाल में भारी बारिश करेगा। वहीं, थाईलैंड की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार के ऊपरी और निचले वायुमंडल में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। ये आज रात तक अंडमान सागर पहुंच जाएगा। इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के 15 प्रदेशों में आज वीरवार यानी 22 अक्टूबर को मूसलाधार बरसात का डराने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी है। दरअसल, तमिलनाडु के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास निचले वायुमंडलीय स्तर पर 'अपर एयर साइक्लोनिक' सर्कुलेशन मौजूद है, जो भारी बारिश की वजह बनेगा।

इन 15 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इसमें अंडमान निकोबार, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु,असम, त्रिपुरा, नागालैंड और महाराष्ट्र शामिल हैं।

 

WhatsApp Group Join Now