home page

श्री बाबा तारा कुटिया में अन्नकूट महोत्सव एवं भंडारा, हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने शुरू किया भंडारा

 
Annakoot Mahotsav and Bhandara held at Shri Baba Tara Kutiya; Haryana Lokhit Party supremo and former minister Gopal Kanda inaugurated the Bhandara
 | 
news

mahendra india news, new delhi
सिरसा स्थित उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री बाबा तारा कुटिया में दीपोत्सव के बाद आज अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में आयोजित विशाल अन्नकूट महोत्सव में का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने किया। उन्होंने स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। सभी को गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा ने अन्नकूट महोत्सव, विश्वकर्मा दिवस एवं भैया दूज के पर्व की शुभकामनाएं दी।

  इस अवसर पर गोपाल कांडा ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस, गौवर्धन पूजा व भैय्या दूज की बधाई देते हुए कहा कि अन्नकूट का प्रसाद व्यक्ति को आध्यात्मिक बल देता है और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है।  सभी लोग श्रद्धा के साथ मिल जुलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और इससे आपसी सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री बाबा तारा जी की समाधी पर शीश नवाया व अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने भी श्रद्धालुओं से मुलाकात की व उन्हें त्यौहारों की शुभाकामनाएं दी।

 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं। बाबा जी की कृपा से श्री तारकेश्वरम धाम लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में अपनी पहचान रखता है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने पांच महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरसा जिला को नशा मुक्त बनाने की दिशा में वृहत स्तर पर योजना बनाई जा रही है। एक विशेष कार्यक्रम भाई गोपाल कांडा के जन्मदिन पर शुरू किया जाएगा।

पूर्व मंत्री एवं HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि स्टॉर्म वाटर एक बड़ा प्रोजेक्ट है। अभी प्रोजेक्ट चल रहा है। इस वजह से शहर वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। जिससे भविष्य में शहर वासियों को लाभ मिलेगा।

मीडिया से वार्ता में गोपाल कांडा ने सिरसा विधायक के आरोपों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि नगर परिषद किसी की भी बनी हो, विकास प्रभावित नहीं होगा। पहले उन्होंने विधायक बनने के नाम पर वोट मांगे, अब नगर परिषद न बन पाने का बहाना बनाते हैं, फिर सरकार नहीं होने की बात कहेंगे। 

विकास करवाने के लिए किसने रोका हैं। करवाएं विकास। विकास कार्यों के लिए बहाने बाजी की नहीं इच्छा शक्ति की जरूरत है। गोपाल कांडा ने कहा कि वे भी व्यक्तिगत प्रयासों से सिरसा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जिसपर तेजी से विकास चल रहा है। शीघ्र ही महाराजा अग्रसेन के नाम पर हार्ट हॉस्पिटल स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।