home page

सिरसा सालासरधाम मंदिर में 9 नवंबर को होगा अन्नकूट प्रसाद वितरण, दोपहर 12 बजे बालाजी महाराज को लगेगा भोग

 | 
Annakut Prasad will be distributed at the Salasar Dham temple in Sirsa on November 9; the offering (bhog) will be presented to Balaji Maharaj at 12:00 PM

mahendra india new delhi
श्री सालासरधाम मंदिर सिरसा में अन्नकूट प्रसाद का वितरण 9 नवंबर को दोपहर बाद किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बालाजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद अन्नकूट प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जलराम शर्मा व जवाहरमल त्रिपाठी ने बताया कि 9 नवंबर को प्रतिपदा (एकम) तिथि दोपहर में 12:30 बजे लगने के कारण सोमवार 9 नवंबर को ही अन्नकूट प्रसाद वितरण होगा।

उन्होंने बताया कि वृंदावन, नाथद्वारा व देश के अन्य बड़े मंदिरों में भी 9 नवंबर को ही अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। श्री सालासरधाम मंदिर कमेटी के प्रधान गोपाल सर्राफ ने श्रद्धालुओं से 9 नवंबर को अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। वर्णनीय है कि अन्नकूट प्रसाद में मौसमी सब्जियां, दाल, चावल शामिल होती है।