home page

प्रेरणा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वार्षिक विज्ञान दिवस: अनुशासन व मेहनत ही है सफलता की कुंजी: डा. कर्ण लांबा

 | 
Annual Science Day at Prerana Senior Secondary School: Discipline and hard work are the keys to success: Dr. Karan Lamba

mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर के प्रेरणा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वार्षिक विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर राकेश सहारण व मुकेश भूकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि ट्रैफिक एसएचओ सुखदेव सिंह, वेटरनरी अधिकारी डा. कर्ण लांबा, वेटरनरी इंस्पेक्टर डा. आनंद खलेरी, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में एमएस राठौड़ व वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमन शर्मा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर वेटरनरी अधिकारी डा. कर्ण लांबा ने बताया कि विद्यार्थियों में सांइस के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए पूरे भारत में वार्षिक विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

Annual Science Day at Prerana Senior Secondary School: Discipline and hard work are the keys to success: Dr. Karan Lamba

उन्होंने स्कूल के अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि उन्होंने इसी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। स्कूल में उन्हें अनुशासनात्मक माहौल व अनुभवी स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला, जिसकी बदौलत आज वे यहां पहुंचें हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि जिस स्कूल से शिक्षा लेकर निकले और आज उसी स्कूल में बतौर मुख्यातिथि आने का मौका मिला है। वेटरनरी इंस्पेक्टर डा. आनंद खलेरी ने कहा कि जिस स्कूल से उन्होंने शिक्षा का ज्ञान प्राप्त किया, आज उसी स्कूल में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

Annual Science Day at Prerana Senior Secondary School: Discipline and hard work are the keys to success: Dr. Karan Lamba

उन्होंने कहा कि वर्तमान का युवा वर्ग काफी मेहनती और प्रतिभाशाली है, उसे जरूरत है तो बस सही दिशा देने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्कूल में आकर विजिट करें और मेहनत से अपना व अभिभावकों का भविष्य स्वर्णिम बनाएं। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेक विज्ञान के मॉडल बनाए, जिनमें से आप्रेशन सिंदूर पर बनाया गया मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मॉडल में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now