home page

गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार हत्याकांड में एक और मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार सुभाष चंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ गोकुल निवासी गांव जांडली कलां, तहसील भूना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 को नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में राजस्थान सीमा के पास हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा था। यहां ठेकेदारी का काम करने वाला सुभाष चंद्र दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लांट में बैठा था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में सुभाष चंद्र को सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस
पुलिस ने मृतक के पिता भादर राम निवासी गांव जमाल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राहुल सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या में संलिप्त दुसरे मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ गोकुल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार वर्ष 2019 में लड़की के अपहरण के मामले में हिसार जेल में बंद था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हत्या में संलिप्त आरोपी राकेश कुमार से हुई थी, जो दोस्ती की आड़ में वर्तमान में सोलर प्लांट में 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था।

WhatsApp Group Join Now

एक आरोपी राहुल पहले ही पुलिस गिरफ्त में 
एसपी दीपक सहारन नेता बताया कि हत्याकांड में संलिप्त एक अन्य आरोपी राहुल निवासी गांव जमाल को पुलिस पहले ही वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है। अब पुलिस की टीमें मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार कोई अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर वारदात की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा। एसपी दीपक सहारन ने स्पष्ट किया कि हत्या के षड्यंत्र में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।