HARYANA बोर्ड की परीक्षा में चपरासी के मोबाइल में मिले हिंदी के प्रश्नों के उत्तर, फ्उडऩदस्त टीम ने पकड़ा; केस किया दर्ज
हरियाणा की बड़ी खबरों में हरियाणा शिक्षा बोर्ड से हैं। जानकारी के अनुसार जुलाना के झमोला के पीएसपीएम स्कूल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा केंद्र पर तैनात एक चपरासी के फोन में प्रश्नपत्र के उत्तर मिले हैं। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही केंद्र अधीक्षक ने हरियाणा पुलिस को शिकायत दी, इसके आधार पर हरियाणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि आज 28 फरवरी शनिवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर चल रहा था। परीक्षा दोपहर के सत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। इसी दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम करीब तीन बजे अचानक केंद्र पर पहुंची और औचक निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि निरीक्षण के दौरान टीम की नजर केंद्र पर कार्यरत चपरासी सुरेंद्र पर पड़ी, जो अपने पास मोबाइल फोन रखे हुए था। बोर्ड की परीक्षा केंद्र में ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन रखना नियमों के खिलाफ है। संदेह होने पर फ्लाइंग टीम ने उसका मोबाइल चेक किया।
पता चल है कि जांच के दौरान मोबाइल की गैलरी में कोड-डी के प्रश्नपत्र से संबंधित उत्तर पाए गए। इसे टीम के सदस्यों ने गंभीरता से लिया और तुरंत केंद्र अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। केंद्र अधीक्षक राममेहर ने आरोपी चपरासी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास किया गया है, जो बोर्ड के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
जोशन, प्रभारी पुलिस थाना जुलाना ने बताया कि कब्जे में लेकर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जांच की जा रही है कि प्रश्नों के उत्तर फोन में कैसे और किस जरिय से पता चले हैं। इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
