CDLU SIRSA में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
CDLU SIRSA organised placement drive at A.P.J. Abdul Kalam Bhawan
mahendra india news, new delhi
CDLU SIRSA के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मोहाली स्थित ट्रैवलोकेट नामक एक निजी कंपनी की ओर से निदेशक देव सुथार, एचआर मैनेजर मेघा, मैनेजर रविंदर तथा कंसल्टेंट शिवानी ने शिरकत की।
प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में विद्यार्थियों की संचार कौशल क्षमता तथा उनके जीवन लक्ष्यों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई। द्वितीय चरण में कंपनी के निदेशक द्वारा चयनित विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता एवं कार्य निष्पादन क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए विश्वविद्यालय के 30 विभागों एवं विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के कुल 406 विद्यार्थियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कंपनी द्वारा 20 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर जॉइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे।
