home page

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल SIRSA की तीरंदाजों ने सीबीएसई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चमकाया नाम, जीते स्वर्ण पदक

 
Archers from Shah Satnam Ji Girls School, Sirsa, shine at the CBSE National Championships, winning gold medals
 | 
 Archers from Shah Satnam Ji Girls School, Sirsa, shine at the CBSE National Championships, winning gold medals

mahendra india news, new delhi
सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा की युवा तीरंदाजों ने 20 से 27 सितंबर तक जीसीएम कॉन्वेंट स्कूल, दिड़बा (संगरूर, पंजाब) में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-19 इंडियन राउंड में लकी, चंचल, कमलप्रीत कौर और सुखदीप की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का मान बढ़ाया।

इसी प्रकार अंडर-19 रिकर्व राउंड में सनमीत इन्सां, सृष्टि और दिलशान की टीम ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही सनमीत इन्सां ने व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी व्यक्तिगत उत्कृष्टता साबित की।

स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पुनिया इन्सां ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद का ही परिणाम है कि स्कूल निरंतर नए आयाम छू रहा है। वहीं खिलाड़ियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी और संस्थान की ओर से मिल रही आधुनिक खेल सुविधाओं को दिया।