home page

चेहरे पर गोरा होने के चक्कर में जहर तो नहीं लगा रहे ? पाकिस्तान की 2 क्रीम पर भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट

 | 
Are you applying poison to your face in the quest for fairer skin? The Indian government has issued an alert regarding two creams from Pakistan

mahendra india  news, new delhi
INDIA  के CDSCO (केंद्रीय ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) ने पाकिस्तान में बनी दो स्किन-व्हाइटनिंग क्रीम के खिलाफ देशभर के लिए चेतावनी जारी की है. जांच में इन क्रीम में तय सीमा से ज्यादा भारी धातुएं (Heavy Metals) पाई गई हैं. साथ ही, ये क्रीम भारत में बिक्री के लिए जरूरी इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन के बिना पाई गईं., चेहरा गोरा करने का दावा करने वाली क्रीम को लोग अक्सर बिना ज्यादा सोचे-समझे इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अगर किसी क्रीम में ऐसे चीजें मौजूद हों, जो शरीर के लिए नुकसानदह हो सकते हैं, तो खूबसूरती का यह शॉर्टकट परेशानी का कारण बन सकता है] INIDA में ऐसी ही 2 क्रीम को लेकर ड्रग रेगुलेटर ने बड़ा अलर्ट जारी किया है 

रेगुलेटर की जांच और टेस्ट में दोनों क्रीम को लेकर 3 मुख्य बातें सामने आईं. पहली, ये उत्पाद INDIA में बिक्री के लिए अनधिकृत हैं. दूसरी, इन्हें INDIA में आयात करके बेचने के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया था.  तीसरी और सबसे अहम बात, इन क्रीम में निर्धारित सीमा से ज्यादा भारी धातुएं पाई गईं. केंद्रीय ड्रग रेगुलेटर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है और जहरीले प्रभाव पड़ सकते हैं

Goree Beauty Cream
यह पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम है. CDSCO ने इसे भारत में बिक्री के लिए अनधिकृत कॉस्मेटिक बताया है. जांच में इसमें तय सीमा से ज्यादा भारी धातुएं पाई गईं

 Chandni Whitening Cream
यह भी पाकिस्तान में बनी स्किन-व्हाइटनिंग क्रीम है. इसमें भी तय सीमा से ज्यादा भारी धातुएं पाई गईं. इसके अलावा, इसके पास जरूरी इंपोर्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी नहीं था

WhatsApp Group Join Now

WhatsApp Group