home page

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्म-वर्ष के उपलक्ष्य में 'सत्य साईं प्रेम-वाहिनी रथ-यात्रा' का सिरसा आगमन

 | 
Arrival of 'Satya Sai Prem Vahini Rath Yatra' in Sirsa to commemorate the centenary birth anniversary of Bhagawan Sri Sathya Sai Baba

mahendra india news, new delhi
भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्म-वर्ष के पावन अवसर पर निकाली जा रही 'सत्य साईं प्रेम-वाहिनी रथ-यात्रा' पूरे भारत का भ्रमण करते हुए सिरसा पहुँची। सिरसा में इस रथ-यात्रा का भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया। यह यात्रा सिरसा में सत्य साईं सेवा संगठन के कार्यवाहक प्रधान नरेश रेलन व आशीष ढाका के निवास स्थान सेक्टर-20 हुड्डा में पहुँची।

रथ के निवास पर पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। साईं बाबा के मधुर भजन गाए गए और विशेष आरती की गई। इस रथ-यात्रा का मुख्य उद्देश्य साईं बाबा के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना है।

यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमें बाबा के बताए मार्ग— सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा पर चलना चाहिए। मानवता की सेवा और आपसी प्रेम ही इस यात्रा का मूल आधार है। आयोजकों ने बताया कि सिरसा के विभिन्न गांवों से होती हुई यह यात्रा 23 मार्च को फतेहाबाद पहुँचेगी, जहाँ इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एच. एल. वोहरा, ओ. पी. यादव, आजाद सिंह, राजकुमार फुटेला, शोभा वोहरा, रीतू यादव व कमलेश इत्यादि मौजूद थे ।

WhatsApp Group Join Now