home page

हरियाणा में रिश्वत लेते थाना से एएसआई गिरफ्तार, हत्या मामले में मांगी गई थी 50 हजार की रिश्वत

 | 
news

mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में झज्जर जिला से हैं। जहां पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी यानि विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने की सूचना है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे की सहायता करने के नाम पर पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही उससे 40000 रुपये ले चुका था। बाकी 10000 रुपये लेते समय विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया। 

पीड़ित ने दी थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, हसनगढ़ के रहने वाले सुभाष ने इस केस में झज्जर विजिलेंस से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु हत्या के एक केस में उसके बेटे का सहयोग करने के बदले 50000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही 40 हजार रुपये की रकम ले चुका था और शेष 10000 रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। 

WhatsApp Group Join Now

पुलिस थाना में ही पकड़ा
सुभाष की शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस की टीम ने केस की जांच करते हुए रिश्वत की बाकी रकम लेते वक्त आरोपी को पकडऩे के लिए पूरी तरह से तैयारी की गई। इसके बाद जैसे ही एएसआई दीनबंधु ने कथित तौर पर 10000 रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे सांपला पुलिस पुलिस स्टेशन से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।