home page

फतेहाबाद के भट्टू थाना में रिश्वत लेते एएसआई काबू, सोनीपत में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार ​​​​​​​

 | 
ASI nabbed while accepting a bribe at Fatehabad's Bhattu police station; major ACB action in Sonipat—clerk arrested while taking a bribe

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फतेहाबाद व सोनीपत से हैं। फतेहाबाद के भट्टू थाना में रिश्वत लेते एएसआई को गिरफ्तार किया है। वहीं सोनीपत में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसी कार्यालय में क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

फतेहाबाद एसीबी टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह की भठ_ू थाना में बड़ी कारवाही,35 हजार की रिश्वत लेते एएसआई तलविंदर कौर और एक अन्य प्राइवेट प्रश्न को रंगे हाथों किया गिरफ़्तार ।

 क्लर्क सचेत हुड्डा 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है।  डीसी कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए क्लर्क की पहचान सचेत हुड्डा के रूप में हुई है, जो जिला लघु सचिवालय में बड़े अधिकारियों की सह पर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।

शिकायत पर बिछाया गया जाल
जानकारी के अनुसार, विमल किशोर नाम के एक व्यक्ति ने एसीबी को क्लर्क सचेत हुड्डा के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए एक विशेष रणनीति तैयार की। जैसे ही विमल किशोर ने क्लर्क सचेत हुड्डा को तय की गई 30000 रुपये की रिश्वत की राशि थमाई, वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

WhatsApp Group Join Now