home page

आरएएस की परीक्षा में एएसआई के बेटे साहिल जुरासिया ने तीसरे प्रयास में पाई सफलता

 
ASI s son Sahil Jurasia cracks RAS exam in third attempt
 | 
 ASI's son Sahil Jurasia cracks RAS exam in third attempt

mahendra india news, new delhi
 RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) की परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में सूरतगढ़ क्षेत्र के साहिल जुरासिया ने 93वीं रैंक हासिल की है।


सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव सिद्धूवाला निवासी साहिल जुरासिया ने भी आरएएस परीक्षा में काामयाबी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साहिल के पिता विनोद कुमार जुरासिया चूनावढ़ पुलिस थाना में एएसआई पद पर तैनात हैं, जबकि माता रविना जुरासिया गृहिणी हैं।
 
नियमित पढ़ाई से हासिल की 93वीं रैंक
साहिल जुरासिया ने बताया कि घर पर रहकर प्रतिदिन 10 घंटे से 12 घंटे तक रेगूलर पढ़ाई की। सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। लगातार प्रयासों के बाद तीसरे प्रयास में 93वीं रैंक हासिल की। साधारण परिवार से आने वाले साहिल जुरासिया की कामयाबी को कड़ी मेहनत और लगन का रिजल्ट माना जा रहा है।