home page

एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता प्रमोद बिजारणिया का चौपटा में अभिनंदन, जेजेपी नेताओं ने दी बधाई

 | 
हरियाणा के लाल प्रमोद बिजारणिया ने बढ़ाया देश का मान एशियन पैरा गेम्स में हासिल किया रजत पदक जेजेपी परिवार ने फूलमालाओं से किया अभिनंदन सिरसा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में हरियाणा के पैरा एथलीट प्रमोद बिजारणिया ने एक बार फिर अपनी कुशलता का परिचय देते हुए पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर चौपटा में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी किसान सैल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिंह सिहाग, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल काासनिया, हनुमान कासनियां, विनोद बिजारणियां, शांतनु गोदारा, सतपाल बेनीवाल सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पदक विजेता प्रमोद बिजारणिया का फूलमालाओं से अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रमोद बिजारणिया की सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, यह न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करने वाला है।

mahendra india news, new delhi
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में हरियाणा के पैरा एथलीट प्रमोद बिजारणिया ने एक बार फिर अपनी कुशलता का परिचय देते हुए पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर चौपटा में आयोजित अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जेजेपी किसान सैल के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिंह सिहाग, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल काासनिया, हनुमान कासनियां, विनोद बिजारणियां, शांतनु गोदारा, सतपाल बेनीवाल सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पदक विजेता प्रमोद बिजारणिया का फूलमालाओं से अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी।

जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रमोद बिजारणिया की सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, यह न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करने वाला है।