home page

पंजाब के राज्यपाल ने किया ज्योतिषाचार्य डॉ. नरेंद्र भार्गव को सम्मानित

 | 
Astrologer Dr. Narendra Bhargava honored by the Governor of Punjab
mahendra india news, new delhi

सिरसा। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र भार्गव को पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया  द्वारा ज्योतिष, रत्न विज्ञान, वास्तु एवं गूढ़ विज्ञान क्षेत्र में समर्पित सेवाएं देने के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान के लिए कार्यरत संस्था ज्योतिष प्रांगण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में  गूढ़ रहस्य एवं वास्तु ज्योतिष पर व्यापक मंथन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि पूरे देश से कई ख्यातिनाम ज्योतिषाचार्य इस विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस क्षेत्र में कार्यरत कई प्रमुख ज्योतिषों और वास्तु विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। विगत तीन दशक से वास्तु एवं ज्योतिष विज्ञान में सेवाएं दे रहे सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. नरेंद्र भार्गव को उनके विशिष्ट योगदान के दृष्टिगत सम्मानित किया गया। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के कर कमलों से डॉ. नरेंद्र भार्गव को यह सम्मान इस सम्मानित राष्ट्रीय मंच पर मिला।

इस आयोजन में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय भाम्भी, आचार्य अनिल वत्स व आचार्य पंडित लेख राज सहित अन्य ज्योतिष क्षेत्र के महान हस्ताक्षर शामिल हुए। संस्था की संचालिका एवं प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर डॉ पूनम शर्मा व डॉ शालिनी मुंजाल ने आए हुए सभी ज्योतिष मनीषियों का अभिनंदन किया और महामहिम राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now