home page

CDLU में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना संविधान का महत्व, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ

 | 
At CDLU, students learned about the significance of the Constitution on Constitution Day and recited the Preamble collectively

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज तथा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों से अवगत करवाया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

At CDLU, students learned about the significance of the Constitution on Constitution Day and recited the Preamble collectively
राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. राजबीर सिंह दलाल ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी और संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। विभाजन के बाद संविधान सभा की सदस्य संख्या लगभग 300 रह गई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। प्रो. दलाल ने कहा कि भारतीय संविधान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यद्यपि इसका निर्माण संविधान सभा के सदस्यों ने किया, लेकिन 26 नवंबर 1949 को इसे अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हुए 'हम भारत के लोग' की भावना को सर्वोपरि रखा गया। संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

At CDLU, students learned about the significance of the Constitution on Constitution Day and recited the Preamble collectively
वहीं, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उसमें निहित आदर्शों, मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. विष्णु भगवान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. ऋतु एवं पंकज गर्ग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में एनईपी सारथी एवं यूएसजीएस के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधि विभाग के डॉ. विकास पूनिया तथा यूएसजीएस के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस आनंद शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। आमंत्रित वक्ताओं का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के एनईपी सारथी समन्वयक डॉ. मनोज बंसल ने संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रत्येक नागरिक को एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. विकास पूनिया ने कहा कि संविधान केवल कानून की पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण आधार है। प्रो. आनंद शर्मा ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now


कार्यक्रम की सह-समन्वयक डॉ. टिम्सी मेहता ने विद्यार्थियों के लिए संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संवैधानिक मूल्यों पर विचार-विमर्श हुआ। यूएसजीएस के डीन प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई ने कहा कि संविधान दिवस का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जिससे विद्यार्थियों को संविधान को गहराई से समझने का अवसर मिलता है।


इसी प्रकार विश्वविद्यालय के अहिल्याबाई होलकर भवन में युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बी.कॉम. की छात्रा निकिता ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संविधान के निर्माण, इसकी प्रक्रिया, महत्व तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और प्रत्येक नागरिक के जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी गुरविंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता प्रमोद प्रजापत, उनके पिता, जिला युवा अधिकारी राम मूर्ति तथा माय भारत की टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कविता सिहाग, हितेश और अमरजीत की उपस्थिति रही।