home page

चित्रकूट गधा मेले में 'चंकी पांडे' नाम के गधे की लगी 72 हजार रुपये बोली, अभिनेता ने दिया मजेदार रिएक्शन

 | 
At the Chitrakoot donkey fair, a donkey named 'Chunky Pandey' drew a bid of Rs 72,000; the actor gave a humorous reaction

mahendra india news, new delhi
मध्यप्रदेश के चित्रकुट में हर साल की तरह इस वर्ष भी गधा मेला लगा। इस मेले में व्यापारी गधे लेकर पहुंचे। जहां व्यापारियों का ध्यान खींचने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम पर गधों का नाम रखा गया। इस दौरान किसी ने अपने गधे का नाम फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन रखा तो किसी ने शाह रुख खान रखा।

चित्रकूट के इस गधे मेला में सबसे ज्यादा ध्यान 'चंकी पांडे' (अभिनेता के नाम पर रखा गया गधा) ने खींचा, इस गधे की कीमत 72 हजार रुपये में बोली लगी। इस पर सबसे अधिक बोली लगी थी और यह मेले का सबसे महंगा भी गधा रहा। अब खुद चंकी पांडे ने उनके नाम पर रखे गए गधे के नाम पर रिएक्शन दे दिया है। 

 बोले अभिनेता
फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने एक हालिया इंटरव्यू में गधे को चंकी पांडे नाम देने पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि यह 30 वर्ष से हो रहा है। मीडिया से खास बातचीत में अभिनेता ने कहा है कि यह बहुत सम्मान की बात है कि लोगों ने ऐसा किया। मेरे दोस्त मुझे न्यूज क्लिपिंग भेज रहे हैं और कोई भी खबर अच्छी ही होती है। मैं पिछले 30 वर्ष से ऐसा होते देख रहा हूं। असल में, नाई की दुकानों पर भी ऐसा होता है, जहां सितारों और उनके हेयरस्टाइल का प्रचार किया जाता है। यहां तक कि एक बर्गर जॉइंट में 'चंकी पनीर पांडे' नाम का बर्गर भी है।

WhatsApp Group Join Now

चंकी पांडे का वर्क फ्रंट
आपको बता दें करीबन 4 चार दशक से बॉलीवुड में कार्य कर रहे चंकी पांडे जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म हीरो की हीरोइन में नजर आएंगे जिससे यशवर्धन आहूजा अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं। इससे पहले चंकी पांडे बेबी डो डाई डू, है जवानी तो इश्क होना है और राहू केतू फिल्मों में नजर आ चुके हैं।